Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लंदन में मनाया नए साल, रोमांटिक तस्वीरें की शेयर

January 2, 2024

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने लंदन में मनाया नए साल, रोमांटिक तस्वीरें की शेयर

मुंबई: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने पति और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा के साथ यूके में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का मजा ले रही हैं। उन्-होंने इंस्टाग्राम पर अपनी हॉलिडे एल्बम शेयर की। लवबर्ड्स ने नवविवाहित जोड़े के रूप में अपना पहला नया साल लंदन और आस्ट्रिया में एक साथ मनाया।

इंस्टाग्राम पर 44.2 मिलियन फॉलोअर्स रखने वाली ‘इश्कजादे’ की अभिनेत्री ने तस्ज़्वीरें शेयर की। परिणीति ने सफेद और काली धारीदार स्वेटर, भूरे रंग की छोटी स्कर्ट और बेज रंग का कोट पहना था। बिना मेकअप के परिणीति ने ब्लैक विंटर कैप, मैचिंग बूट्स और क्रॉस बॉडी बैग के साथ लुक को पूरा किया।ऐसा लग रहा है कि यह जोड़ा किसी बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां में बैठा है। दूसरी तस्वीर में परिणीति राघव की गोद में बैठी दिख रही हैं, दोनों कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं।

‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ की अभिनेत्री ने काले रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी, जिसके साथ मैचिंग स्टॉकिंग्स और काले जूते पहने हुए थे। एक तस्वीर में उनके भाई शिवांग चोपड़ा भी हैं।पोस्ट को कैप्शन दिया गया था, ‘क्रिसमस और नया साल अपने प्ज़्यार के साथ चुपचाप बिताया, उन्हें कसकर गले लगाया और बिस्तर में चॉकलेट खाई।’यह पोस्ट आलिया भट्ट को पसंद आई।

राघव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी प्रेमिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं।एक तस्वीर में ‘शुद्ध देसी रोमांस’ अभिनेत्री को राघव के गाल दबाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने अपने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘उसने मुझे सांता कहा, लेकिन यह मैं हूं जिसे सबसे शानदार उपहार मिला, आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’इस जोड़े ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के एक निजी लग्जरी होटल में शादी की थी।परिणीति पिछली बार ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आई थीं। उनकी अगली फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें