Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘Pathan’, तोड़ा ,‘Bahubali 2’ का रिकार्ड

March 4, 2023

सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी ‘Pathan’, तोड़ा ,‘Bahubali 2’ का रिकार्ड

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म पठान सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गयी है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।पठान के जरिये शाहरुख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।

फिल्म पठान ने नया रिकॉर्ड बनाया है और इस बार फिल्म ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2 को पीछे कर दिया है। पठान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। पठान ने हिंदी भाषा में 511.75 करोड़ की कमाई की है। बाहुबली 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स आॅफिस पर 510.99 करोड़ रुपये कारोबार किया था। इस तरह पठान ने बाहुबली 2 के रिकार्ड को तोड़ दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें