Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दस दिन में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हिंदी फिल्म बनी “Pathan”

February 5, 2023

दस दिन में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हिंदी फिल्म बनी “Pathan”

सिध्दार्थ आनंद निर्देशित यश राज फिल्म (वाईआरएफ) की “ पठान” हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है ।यह फिल्म घरेल और विदेशी बॉक्स पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है और अब केवल 10 दिनों में दुनिया सबसे ज्यादा कमाई करने हिंदी फिल्म बन गई है। शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने अपने 10वें दिन (दूसरे शुक्रवार) को भारत में 14 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई की (हिंदी – 13.50 करोड़, सभी डब संस्करण – 0.50 करोड़)।

इन 10 दिनों में, पठान ने अकेले विदेशी क्षेत्रों में 33.82 मिलियन डॉलर कमाए, जबकि भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 378.15 करोड़ (हिंदी – 364.50 करोड़, डब – 13.65 करोड़) है। दुनिया भर में फिल्म की कुल कमाई अविश्वसनीय 729 करोड़ (भारत सकल: 453 करोड़, विदेशों में: 276) है।

वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है ‘पठान’! इस शानदार परिणाम के साथ, वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की सभी फिल्में – एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान ब्लॉकबस्टर हैं! फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें