Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pati Patni Aur Woh-2’ के टीज़र ने मचाया धमाल: 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

April 20, 2026

Pati Patni Aur Woh-2’ के टीज़र ने मचाया धमाल: 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘पति पत्नी और वो-2’ के मेकर्स टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपनी बहुप्रतीक्षित कॉमेडी ड्रामा का टीज़र जारी कर दिया है। टीज़र में हंसी, कन्फ्यूजन और भरपूर हंगामे की झलक साफ नजर आती है।

‘पति-पत्नी-और-वो’ की क्लासिक कहानी को एक नए अंदाज़ में पेश करते हुए, ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीज़र दर्शकों को ‘पतियों’ की दुनिया यानी ‘पतिवर्स’ में फिर से ले जाता है। इस बार कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा गया है। आयुष्मान खुराना, प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आते हैं, जो अपनी जिंदगी में मची उथल-पुथल से जूझते दिखते हैं।

हालात तब और बिगड़ जाते हैं जब वो एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं, जिनके किरदार में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। बढ़ती गलतफहमियों के बीच जब मामला पूरी तरह उलझ जाता है, तब विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री लेते हैं और कहानी में और भी मज़ेदार मोड़ आ जाता है।

गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी ‘पति पत्नी और वो दो’ का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि क्रिएटिव प्रोड्यूसर जूनो चोपड़ा हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें