Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pawan Kalyan की ‘OG’ की शूटिंग खत्म… 25 सितंबर 2025 को बड़े परदे पर धमाका तय!

June 8, 2025

Pawan Kalyan की ‘OG’ की शूटिंग खत्म… 25 सितंबर 2025 को बड़े परदे पर धमाका तय!

एंटरटेनमेंट डेस्क: पावर स्टार पवन कल्याण ने ‘OG’ की शूटिंग खत्म कर ली है और इसी के साथ इस मोस्ट अवेटेड एक्शन एंटरटेनर ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है! प्रोडक्शन हाउस DVV एंटरटेनमेंट ने ये ज़बरदस्त अपडेट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया, कैप्शन के साथ: “गंभीरा के लिए पैकअप… रिलीज़ के लिए तैयार हो जाइए। 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।

सुझीत के डायरेक्शन में बनी ‘OG’ एक हाई-वोल्टेज सिनेमा धमाका होने वाली है, जिसमें पावर स्टार पवन कल्याण निभा रहे हैं सबकी चर्चा में छाए किरदार ‘गंभीर’ की भूमिका! फिल्म में इमरान हाशमी, प्रियांका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रिया रेड्डी जैसे दमदार सितारे भी अहम रोल्स में नज़र आएंगे, और म्यूज़िक का जादू रच रहे हैं जबरदस्त एस थमन! ‘RRR’ जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले डीवीवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले दानय्या गरु और कल्याण दासरी ने इसे प्रोड्यूस किया है! और कहा जा रहा है कि ये 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही है!

फैंस और ट्रेड वाले पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ तूफान की भविष्यवाणी कर रहे हैं! पावर स्टार के हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है, और अब फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के आखिरी फेज़ में है। तो तैयार हो जाइए… 25 सितम्बर 2025 को ‘OG’ सिनेमाघरों में मचाएगी सुनामी।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update: पंजाब के इन ज़िलों में फिर बारिश और तेज़ हवाओं का अलर्ट; पढ़ें IMD की रिपोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें