Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Payal Dev और Stebin Ben का नया गाना ‘बारिश है जानम’ हुआ रिलीज़

August 12, 2023

Payal Dev और Stebin Ben का नया गाना ‘बारिश है जानम’ हुआ रिलीज़

मुंबई: पायल देव और स्टेबिन बेन का नया गाना ‘बारिश है जानम’रिलीज़ हो गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित रोमांटिक गाना‘बारिश है जानम’हर्षिता गौर और स्टेबिन नज़र आ रहे हैं। इस गाने को जहां पायल देव ने स्टेबिन बेन के साथ मिलकर गाया है वहीं इसका म्यूजिक भी पायल देव ने ही तैयार किया है। राज शेखर ने गाने के बोल लिखे हैं और वीडियो का निर्देशन सिद्धार्थ-गरिमा ने किया है।

पायल देव ने कहा, व्यक्तिगत रूप से, मुझे बारिश से संबंधित गानों को गाने में मजा आता है। मुझे बस ये मौसम पसंद है, और अगर यह एक रोमांटिक नंबर है, तो यह और भी अच्छा है। मुझे खुशी है कि मैं इस खूबसूरत गाने से जुड़ी।स्टेबिन ने कहा, मुझे बारिश है जानम का वाइब बहुत पसंद आया और जिस तरह से गाने के बोल लिखे गए हैं वह बहुत खूबसूरत है। गाना गाने के साथ-साथ बारिश है जानम की शूटिंग का अनुभव भी बहुत ही शानदार था ।

मैं पायल देव को एक बेहतरीन सह-गायिका होने के लिए और हर्षिता को एक अछ्वुत सह-अभिनेत्री होने के लिए धन्यवाद देता हूं, जिसकी वजह से यह एक शानदार अनुभव बन गया।हर्षिता ने कहा,‘‘जब बारिश है जानम मेरे पास आई तो मैंने बिना दोबारा सोचे खुशी से हां कह दिया। मैं बेहद रोमांटिक हूं और मुझे बारिश भी बहुत पसंद है, इसलिए मुझे लगा यह गाना मेरे लिए ही खास तौर पर तैयार किया हुआ ।

मुझ पर भरोसा रखने के लिए मैं भूषण सर और टी-सीरीज़ का बहुत आभारी हूं। यह एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं लंबे समय तक याद रखूंगी।निर्देशक सिद्धार्थ-गरिमा ने कहा, हर्षिता और स्टेबिन के साथ गाने की शूटिंग में बहुत मज़ा आया । वे बेहतरीन कलाकार हैं, सबसे बढ़कर, गाने में एक अछ्वुत जीवंतता है जिसने इसे इतना अच्छा बनाने में मदद की है।‘ गीतकार राज शेखर ने कहा, हम बारिश और रोमांस पर बहुत सारे गाने लिखते हैं, और हर बार इसे अलग बनाना संभव नहीं है, लेकिन जिस तरह से स्टेबिन और पायल ने इसे गाया है वास्तव में तारीफ काबिल है। मुझे बहुत ख़ुशी है कि मेरे शब्दों की आवाज़ एकदम सही है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब पर उपलब्ध है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें