Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Peddi’ Box Office Update: चौथे दिन राम चरण की फिल्म ने लगाई छलांग, 150 करोड़ क्लब में हुई शामिल

June 8, 2026

‘Peddi’ Box Office Update: चौथे दिन राम चरण की फिल्म ने लगाई छलांग, 150 करोड़ क्लब में हुई शामिल

Peddi Box Office Day 4: राम चरण की नई फिल्म पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना हैं। इसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य रोल में हैं। बता दें कि यह कहानी गांव की है, जहां लोग खेल के जरिए एक साथ आते हैं और अपनी मुश्किलों का सामना करते हैं। फिल्म में इमोशन, एक्शन और ड्रामा सब कुछ है, जिसकी वजह से दर्शकों को यह फिल्म पसंद आ रही है।

चार दिनों में दमदार कमाई

फिल्म ने प्रीव्यू से ही अच्छी शुरुआत की और पहले दिन शानदार ओपनिंग दर्ज की। शुरुआती तीन दिनों में इसकी कमाई लगातार मजबूत बनी रही, और चौथे दिन यानी रविवार को फिल्म ने सबसे बड़ी छलांग लगाई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, चौथे दिन इसकी कमाई लगभग 31 करोड़ रुपये के आसपास रही। चार दिनों के कुल कलेक्शन के साथ फिल्म अब लगभग 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है और तेजी से आगे बढ़ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

ये भी पढ़ें:

‘गेम चेंजर’ को पीछे छोड़ा

राम चरण की पिछली बड़ी रिलीज गेम चेंजर को इस फिल्म ने ज़्यादातर चार दिनों में ही पीछे छोड़ दिया है, जिसने अपने पूरे रन में लगभग 131 करोड़ रुपये कमाए थे। इस लिहाज से ‘पेद्दी’ का प्रदर्शन काफी तेज माना जा रहा है।

‘द राजा साब’ से भी आगे निकली फिल्म

रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉक्स ऑफिस पर इसने प्रभास की चर्चित फिल्म द राजा साब के कुछ शुरुआती कलेक्शन रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह 2026 की टॉप कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें:

टॉप 3 तेलुगु फिल्मों की स्थिति
पहला स्थान: ‘माना शंकरा वर प्रसाद गारू’ – लगभग 220 करोड़ रुपये
दूसरा स्थान: ‘द राजा साब’ – लगभग 146 करोड़ रुपये
तीसरा स्थान: ‘पेद्दी’ – लगभग 150 करोड़ रुपये

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में यह और बड़े रिकॉर्ड्स बना सकती है, बशर्ते इसकी कमाई की यह गति बनी रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें