Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: लोगों ने पूछे Sidharth Malhotra को गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी संग शादी के सवाल, शर्मा गए एक्टर

January 9, 2023

Video: लोगों ने पूछे Sidharth Malhotra को गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी संग शादी के सवाल, शर्मा गए एक्टर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। बता दें के दोनों ने राजस्थान के थार रेगिस्तान के सूर्यगढ़ पैलेस कोशादी की डेस्टिनेशन के लिए चुना है। इसी के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली में नंदिनी गुप्ता की शादी में शामिल हुए थे। जहाँ की एक्ट्रेस और मॉडल आरती खेत्रपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर भी की हैं। बता दें के वायरल वीडियो में जब सिद्धार्थ को गर्लफ्रेंड कियारा आडवाणी के साथ उनकी शादी के बारे में सवाल किए गए तो वे शर्मा गए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aarti Khetarpal (@iaartikhetarpal)

वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए आरती ने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यारे @lovebansal @nandini.15 की सगाई में हमारे अपने दिल्ली के लड़के @sidmalhotra का हमारे परिवार की बिगगग्गग फैट इंडियन वेडिंग में आना.” तस्वीरों में सिद्धार्थ दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार वालों के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. सिद्धार्थ को यह कहते सुना जा सकता है, “दिल्ली की शादियों की बात है कुछ और है.”

एक्टर से पूछा, “दिल्ली का लड़का या इसकी भी शादी होने वाली है..?” इस सवाल को सुनकर सिद्धार्थ शरमा जाते हैं। शादी में सिद्धार्थ के अलावा और भी टीवी और बॉलीवुड स्टार्स शामिल थे। इसमें करिश्मा तन्ना, शंकर एहसान लॉय, सोनल चौहान, हुसैन और राघव सच्चर भी थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें