Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Jawaan’ के सेट से Deepika Padukone और Shah Rukh Khan की तस्वीरें लीक

April 19, 2023

‘Jawaan’ के सेट से Deepika Padukone और Shah Rukh Khan की तस्वीरें लीक

मुंबई: बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीर फिल्म जवान के सेट से लीक हो गयी हैं।शाहरुख खान बहुत जल्द फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। फिल्म जवान के सेट से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें लीक हुई है, जिसमें दोनों का एक बार फिर से खास और अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।

दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की तस्वीरों को शाहरूख के फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में दोनों कलाकारों को एक जैसी ड्रेस में देखा जा सकता है। तस्वीर में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई है, साथ ही हाथ में रेड कलर का कोट पकड़ा हुआ है और गले में साफा डाला हुआ है।सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फिल्म जवान में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म जवान 02 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें