Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parineeti Chopra और Raghav Chadha के हल्दी रस्म की तस्वीरें आई सामने, Internet पर हो रही वायरल

September 30, 2023

Parineeti Chopra और Raghav Chadha के हल्दी रस्म की तस्वीरें आई सामने, Internet पर हो रही वायरल

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी रचाई थी। शादी के बाद लगातार एक के बाद तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही है। इस कड़ी में परिणीति और राघव के हल्दी समारोह की फोटो सामने आई है।

फोटो में परिणीति मुस्कुरा रही हैं और राघव चड्ढा बगल में बैठे हैं। एक्ट्रेस ब्राइट पिंक कलर के आउटफिट में दिख रही हैं। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ मैचिंग एथनिक जैकेट पेयर की थी, जिस पर मिनिमल गोल्डन कढ़ाई है। उन्होंने व्हाइट हेयरबैंड और बड़े गोल्डन झुमकों से अपने लुक को पूरा किया।

बड़ी खबरें पढ़ेंः ग्राहकों के लिए RBI का बड़ा फैसला, अब इस दिन तक बदल सकते हैं 2000 रुपए के नोट

वहीं, राघव उनके बगल में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना है। उनके हल्दी लगी है। वे अपने दोस्तों और परिवार से घिरे हुए बैठे हैं। फोटो परिणीति के एक फैन पेज द्वारा साझा की गई थी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः नहीं रहे कुल्हड़ पिज्जा के Sehaj Arora! सुनिए Social Media पर फैली खबर का असली सच!

इससे पहले, शुक्रवार को परिणीति ने अपने सोशल मीडिया परवेडिंग सेरेमनी से एक स्पेशल क्लिप साझा की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ’मेरे पति के लिए, सबसे महत्वपूर्ण गाना जो मैंने गाया है.. तेरी ओर चलना, बारात से छिपना ये शब्द गाना.. मैं भी क्या कहूं.ओ पिया, चल चलें आ।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें