Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Pirates of the Caribbean’ फेम एक्टर Tamayo Perry की हुई मौत, सर्फिंग के दौरान शार्क ने किया हमला

June 25, 2024

‘Pirates of the Caribbean’ फेम एक्टर Tamayo Perry की हुई मौत, सर्फिंग के दौरान शार्क ने किया हमला

जॉनी डेप स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में नजर आए एक्टर और सर्फिंग इंस्ट्रक्टर तामायो पेरी की मौत हो गई है। हवाई में गोट आइलैंड के पास सर्फिंग करते वक्त एक्टर पर शार्क ने हमला कर दिया। वहां मौजूद एक शख्स ने जब खून से लथपथ तामायो को देखा तो उसने तुरंत इमरजेंसी सर्विस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अफसरों ने तामायो को जेट स्की पर समुद्र किनारे पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

शरीर पर शार्क के काटने के कई निशान मिले:

होनोलुलु इमरजेंसी मेडिकल सर्विस ने तामायो की दर्दनाक मौत की खबर की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक तामायो के शरीर पर शार्क के काटने के कई निशान थे। उनका एक हाथ और एक पैर भी शरीर से अलग हो गया था। बताया जा रहा है कि तामायो ने कुछ समय के लिए लाइफगार्ड की ड्यूटी से ब्रेक लिया था और वह सर्फिंग करने चले गए थे।

तामायो लाइफगार्ड और सर्फिंग इंस्ट्रक्टर भी थे:

49 वर्षीय तामायो एक एक्टर होने के साथ-साथ हवाई में लाइफगार्ड और सर्फिंग इंस्ट्रक्टर भी थे। पेरी ने जुलाई 2016 में ओशन सेफ्टी डिपार्टमेंट से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह नॉर्थ कोस्ट पर लाइफगार्ड के तौर पर काम करते थे। अपने एक्टिंग करियर में तामायो पेरी ने ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के अलावा ‘ब्लू क्रश’ और ‘चार्ली एंजेल्स’ जैसी फिल्मों में काम किया था। अब उनके निधन के बाद कई फैंस उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें