Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्तों संग छुट्टियां बिता रहीं पूजा बत्रा, पहली बार किर्गिस्तान पहुंचने पर जताई खुशी

June 17, 2025

दोस्तों संग छुट्टियां बिता रहीं पूजा बत्रा, पहली बार किर्गिस्तान पहुंचने पर जताई खुशी

मुंबई। अभिनेत्री पूजा बत्रा इन दिनों अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वह फिलहाल किर्गिस्तान में अपना समय बिता रही हैं।अभिनेत्री के एक मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन पर वीडियो और फोटोज शेयर किए, जिसमें वह किर्गिस्तान के सुंदर नजारों और कैफे का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में, अभिनेत्री कहती नजर आ रही हैं कि वह किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच चुकी हैं और वह यहां पहली बार आई हैं। अभिनेत्री ने अपनी दोस्त और वहां के स्वादिष्ट खानों के फोटोज शेयर किए हैं। पूजा ने फैशन उद्योग में अपनी प्रभावशाली शुरुआत तब की, जब उन्हें 1993 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज पहनाया गया और बाद में वह भारत की अग्रणी मॉडलों में से एक बन गईं। पूजा बत्र विज्ञापन की दुनिया का बड़ा चेहरा बनकर उभरीं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja Batra Shah (@poojabatra)

1997 में पूजा ने अनिल कपूर-स्टारर विरासत और सुनील शेट्टी-स्टारर भाई से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। अभिनेत्री ने पहली ही फिल्म में अपने शानदार अभिनय से सबका खूब ध्यान खींचा था। उसके बाद उन्होंने ‘भाई’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘दिल ने फिर याद किया’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

कई फिल्मों में काम करने के बाद अभिनेत्री ने अमेरिका के रहने वाले डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली थी, जिसके बाद अभिनेत्री यूएस शिफ्ट हो गईं और वहां उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। कई साल तक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी गुजारने के बाद कपल के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और उन्होंने साल 2011 में यूएस कोर्ट में तलाक लिया।

सोनू अहलूवालिया से तलाक लेने के बाद काफी समय तक पूजा सिंगल रहीं और उन्होंने अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान दिया। लेकिन कुछ साल बाद 2019 में एक बार फिर पूजा ने 4 जुलाई को गुपचुप तरीके से एक्टर नवाब शाह से शादी रचा ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें