Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘हाय नन्ना’ से हुआ मृणाल ठाकुर का पोस्टर रिलीज

August 2, 2023

‘हाय नन्ना’ से हुआ मृणाल ठाकुर का पोस्टर रिलीज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म हाय नन्ना से उनका पोस्टर रिलीज हो गया है। मृणाल ठाकुर आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। मृणाल जल्द ही अभिनेता नानी के साथ फिल्म हाय नन्ना में नजर आएंगी। फिल्ममेकर्स ने मृणाल के जन्मदिन पर उनकी फिल्म हाय नन्ना का नया पोस्टर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है।

फिल्म हाय नन्ना 21 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के प्रोड्यूसर मोहन चेरूकुरी और डॉ विजेंदर रेड्डी टीगला हैं। फिल्म का प्रोडक्शन वायरा एंटरटेनमेंट्स बैनर तले हो रहा है। इस फिल्म के साथ शौर्यव निर्देशक के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं। हेशम अब्दुल वहाब ने फिल्म का म्यूजिक दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें