Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है ‘Chandu Champion’ का दम, 6 दिनों में की 37.12 करोड़ की कुल कमाई

June 21, 2024

बॉक्स ऑफिस पर दिख रहा है ‘Chandu Champion’ का दम, 6 दिनों में की 37.12 करोड़ की कुल कमाई

मुंबई : कार्तिक आर्यन स्टारर चंदू चैंपियन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से अच्छा परफॉर्म कर रही है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस की गई यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर की प्रेरणादायक कहानी है, जो दुनिया भर में मौजूद दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से बहुत प्यार और समर्थन मिल रहा है। इससे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने में इसे मदद मिली है। पहले वीकेंड पर शानदार परफॉर्म करने के बाद, फिल्म ने बुधवार को भी अपनी पकड़ बनाई रखी।

पहले दिन ओपनिंग करते हुए फिल्म ने शुक्रवार को 5.40 करोड़ की कमाई की जिसके बाद, दूसरे दिन शनिवार को 7.70 करोड़ का कलेक्शन करते हुए चंदू चैंपियन ने 45% की बढ़त दर्ज की। रविवार को तीसरे दिन 100% की जबरदस्त बढ़त के साथ फिल्म ने 11.01 करोड़ का कलेक्शन किया। लोगों की प्रशंसा, प्यार और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की परफॉर्मेंस को काफी हद तक बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से फिल्म ने अपने चौथे दिन यानी सोमवार को 6.01 करोड़ की सॉलिड कमाओ अपने नाम की हैं।

वीकेंड में अच्छी पकड़ बनाने के बाद फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 3.6 करोड़ की कमाई की जिसके बाद इसे बनाए रखते हुए रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म ने 3.40 करोड़ की कमाई करने के साथ, अब तक 37.12 करोड़ का टोटल कलेक्शन अपने नाम कर लिया है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा संग प्रोड्यूस की गई चंदू चैंपियन, अब बड़े पर्दे पर 14 जून 2024 को रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म अपनी दमदार कहानी और कार्तिक की जबरदस्त परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिलों पर गहरा प्रभाव छोड़ रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें