Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pawan Singh Happy Birthday: 40 साल के हुए Power Star Pawan Singh, जानिए कैसे बने सिंगर, क्या है कहानी?

January 5, 2026

Pawan Singh Happy Birthday: 40 साल के हुए Power Star Pawan Singh, जानिए कैसे बने सिंगर, क्या है कहानी?

Power Star Pawan Singh Happy Birthday News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और Power Star Pawan Singh आज यानी 5 जनवरी 2025 (रविवार) को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। पवन सिंह ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर भोजपुरी जगत में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी गिनती आज भोजपुरी के सबसे बड़े और पॉपुलर सितारों में होती है। पवन सिंह सिर्फ एक शानदार अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन गायक भी हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहती हैं और उनके गाने आए दिन नए रिकॉर्ड बनाते हैं। यही वजह है कि फैन्स उन्हें प्यार से “पावर स्टार” कहते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jmf Bhojpuri (@jmfbhojpuri)

कैसे शुरू हुआ पवन सिंह का संगीत सफर
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बहुत साधारण तरीके से की थी। शुरुआती दिनों में वह संगीत समारोहों में हारमोनियम बजाया करते थे। उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर काम किया और धीरे-धीरे अपनी गायिकी को निखारा। कम उम्र से ही उन्हें गाने का शौक था और वे स्टेज शो में परफॉर्म करने लगे थे।

 

जन्म और शुरुआती जीवन
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 को बिहार के आरा जिले के पास जोकहरी गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई आरा से पूरी की। पवन सिंह को गायिकी की शिक्षा अपने चाचा अजीत सिंह से मिली। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर था।

 

स्टेज शो से सुपरस्टार बनने तक का सफर
पवन सिंह जब छोटे थे, तभी से गाने लगे थे और स्टेज शो किया करते थे। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। फिल्म “रंगली चुनरिया तोहरे नाम” में उन्होंने मेन लीड एक्टर के तौर पर काम किया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pawan Singh (@singhpawan999)

‘लॉलीपॉप लागेलू’ ने बदली किस्मत
साल 2008 में पवन सिंह का गाना “लॉलीपॉप लागेलू” रिलीज हुआ। यह गाना इतना बड़ा हिट साबित हुआ कि पवन सिंह रातों-रात दुनिया भर में मशहूर हो गए। आज भी यह गाना भोजपुरी के सबसे लोकप्रिय गानों में गिना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मिली पहचान
पवन सिंह को अब तक दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। यह उनकी कला और मेहनत का बड़ा प्रमाण है। भोजपुरी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में उनका अहम योगदान रहा है।

 

राजनीति में भी आजमाया हाथ
पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 में राजनीति में भी कदम रखा। वह बिहार के कराकाट लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें राजा राम सिंह कुशवाहा से हार का सामना करना पड़ा। राजा राम सिंह ने उन्हें एक लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

pawan singh happy birthday news-3

निजी जीवन में उतार-चढ़ाव
पवन सिंह की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही है। साल 2014 में उन्होंने नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद 8 मार्च 2015 को नीलम सिंह ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली।

 

दूसरी शादी और तलाक का मामला
इसके बाद साल 2018 में पवन सिंह ने बलिया में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। फिलहाल दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जो अभी तक सुर्खियों में बना हुआ है।

 

आज भी फैन्स के दिलों पर राज
तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद पवन सिंह आज भी करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करते

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें