Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू

October 8, 2023

भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे प्रदीप पांडेय चिंटू

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू भोजपुरी रियलिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे। प्रदीप पांडेय चिंटू टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल एप पर प्रसारित होने वाले रियालिटी शो सुर संग्राम को होस्ट करेंगे। इस शो का निर्माण साई बाबा स्टूडियो लिमिटेड कर रही है। इस शो को इससे पहले मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं। सुर संग्राम संगीत आधारित शो है और इसमें भोजपुरी के प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दिया जाता है। इस शो को लेकर प्रदीप पांडेय चिंटू उत्साहित नजर आए।

उन्होंने कहा कि ऐसे शो यह दिखाते हैं कि भोजपुरी कितनी आगे बढ़ रही है। इस शो का हिस्सा बन कर बेहद खुशी हो रही है। मैं चाहूँगा कि इस शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार आयें और अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाएं। बतौर फिल्म स्टार ऐसे शो में आता रहा हूँ। लेकिन बतौर होस्ट यह मेरे लिये अच्छा अनुभव देने वाला है। मुङो लगता है इस शो को आपने पहले भी खूब पसंद किया है। रियलिटी शो सुर संग्राम का यह सीजन भी सबों को बेहद पसंद आएगी। इसमें कई नयापन दर्शकों को देखने को मिलेगा। इसलिए अभी से हो जाईए तैयार।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें