Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रमोद प्रेमी का देवी गीत दियना बारब घिउवा के रिलीज

October 14, 2023

प्रमोद प्रेमी का देवी गीत दियना बारब घिउवा के रिलीज

मुंबई: भोजपुरी लोक गायक प्रमोद प्रेमी का नवरात्र स्पेशल देवी गीत दियना बारब घिउवा के रिलीज हो गया है। गाना दियना बारब घिउवा के टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। दियना बारब घिउवा के गीत शक्ति मां दुर्गा की पूजा अर्चना के तरीकों के साथ उनके महत्त्व को बताता है। इस को लेकर प्रमोद प्रेमी ने कहा कि शक्ति की देवी मां दुर्गा शक्ति असत्य पर सत्य की जीत और धर्म पर अधर्म के विजय का प्रतीक है। यह हमारी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में सदियों से चला आ रहा है।

हम सभी मां दुर्गा की पूजा पूरे हर्षोल्लास के साथ करते हैं और इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में माता आराधना में संगीत का भी बेहद महत्त्व है, जिसे मैं हर साल मां की चरणों में समर्पित करता हूं। देवी गीत दियना बारब घिउवा के ऐसी ही खूबसूरत प्रस्तुति है। उम्मीद करता हूं माता के भक्तों को यह खूब पसंद आने वाली है और यह उनके लिए यादगार भी होने वाला है। टी सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव ने कहा कि प्रमोद प्रेमी एक स्थापित लोग गायक हैं और उनके गानों को लोगों के बीच खूब सुना जाता है। उनका यह गाना भी बेहद खूबसूरत है, इसे आप जरूर सुनें। इस गाने के संगीतकार आर्या शर्मा हैं।लिरिक्स छोटन मनीष का है। निर्देशक सुशांत चंदन हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें