Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prasad Oak को प्रतिष्ठित K.V. Shantaram विशेष योगदान पुरस्कार 2026 से किया गया सम्मानित

September 10, 2026

Prasad Oak को प्रतिष्ठित K.V. Shantaram विशेष योगदान पुरस्कार 2026 से किया गया सम्मानित

मुंबई: जाने-माने अभिनेता, निर्देशक और फिल्म निर्माता प्रसाद ओक को 62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित के. वी. शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार मराठी सिनेमा में प्रसाद ओक के उल्लेखनीय योगदान और एक ऐसे कलाकार के रूप में उनकी शानदार यात्रा को सम्मानित करता है, जिन्होंने लगातार फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं को अपनी रचनात्मकता के साथ explore किया है। वर्षों के दौरान ओक ने एक बहुमुखी अभिनेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने के साथ-साथ निर्देशक और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में एक महत्वपूर्ण रचनात्मक शक्ति के रूप में भी अपनी खास पहचान बनाई है।

शानदार अभिनय से लेकर कैमरे के पीछे अपने निर्देशन कार्य तक, प्रसाद ओक ने निरंतर मराठी सिनेमा के विकास और उसके विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सार्थक कहानियां कहने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, विशिष्ट कलात्मक दृष्टिकोण और मराठी फिल्म जगत के प्रति समर्पण ने उन्हें दर्शकों और इंडस्ट्री के सहकर्मियों के बीच व्यापक सराहना दिलाई है।

इस अवसर पर प्रसाद ओक ने आभार व्यक्त करते हुए यह सम्मान उन सभी निर्देशकों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके सफर को आकार दिया। उन्होंने कहा “शंकरराव बापू की 125वीं जयंती वर्ष में, जब मैं अपनी 125वीं फिल्म की दहलीज पर खड़ा हूं, उस समय यह विशेष योगदान पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए बेहद भावुक और विनम्र कर देने वाला क्षण है। मैं यह सम्मान उन सभी निर्देशकों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने मेरे सफर के दौरान मुझे अवसर दिए मेरे पहले निर्देशक अरुण सुर्वे से लेकर प्रवीण तरडे और अनंत महादेवन तक।

महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक कार्य विभाग का मैं हृदय से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा। यह पुरस्कार अपने साथ एक बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है और मैं प्रार्थना करता हूं कि महाराष्ट्र और बप्पा के आशीर्वाद से मुझे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने की शक्ति मिले।”

62वें महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह में मराठी फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस समारोह में उत्कृष्ट सिनेमाई प्रतिभाओं का जश्न मनाने के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कलाकारों और रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें