
एंटरटेनमेंट डेस्क: स्टार प्लस पर जल्द ही एक नया और दिल छू लेने वाला शो दस्तक देने जा रहा है – ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’, और इसके साथ ही बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भी हिंदी टेलीविजन में बतौर प्रोड्यूसर कदम रख दिया है। हाल ही में मुंबई में हुए इस शो की भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडस्ट्री की तमाम निगाहें सिर्फ इस एक शो पर टिक गईं।
-इमोशन्स की नई कहानी, नए अंदाज़ में
‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ एक ऐसी कहानी है जो हर घर के रिश्तों को एक नए नजरिए से पेश करेगी। शो में रिश्तों की सच्चाई, उलझनें, मिठास और कड़वाहट को बड़ी खूबसूरती और सादगी से पिरोया गया है। इवेंट में मौजूद स्टारकास्ट ने अपने किरदारों और कहानी की परतों को सामने लाकर सभी का दिल जीत लिया।
-प्रसेनजीत चटर्जी की नई पारी
बंगाली सिनेमा के आइकॉनिक स्टार प्रसेनजीत चटर्जी अब निर्माता की भूमिका में भी खुद को साबित करने आ चुके हैं। प्रेस मीट के दौरान उन्होंने कहा, “यह शो मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने हमेशा ऐसी कहानियों को प्राथमिकता दी है जो दिल से निकलती हैं और दिल तक पहुंचती हैं। मुझे उम्मीद है कि यह शो दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगा।”
-इवेंट में छाया मस्ती और मस्तीभरा गेम सेशन
प्रेस कॉन्फ्रेंस की जान बना एक अनोखा गेम सेगमेंट, जिसमें प्रसेनजीत चटर्जी और शो के वरिष्ठ किरदार ‘उदयवीर दादाजी’ की जोड़ी ने फूड गेसिंग गेम खेला। उनकी केमिस्ट्री और मस्तीभरी नोकझोंक ने माहौल को हल्का-फुल्का और मजेदार बना दिया। वहीं, शो की मुख्य जोड़ी ‘उदय और कथा’ ने भी जब मंच संभाला तो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
-हर घर की कहानी – लेकिन नए ट्विस्ट के साथ
शो की थीम, जिसका टाइटल ही अपने आप में गहराई लिए हुए है, दर्शकों को रोजमर्रा की ज़िंदगी से जोड़ता है – मीठे लम्हों के साथ कुछ नीम जैसे कड़वे अनुभव, जो रिश्तों को मजबूत बनाते हैं। यही असली खूबसूरती है इस कहानी की।
-जल्द आने वाला है टेलीविज़न का नया सरप्राइज
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि एक इमोशनल जर्नी है, जो हर उम्र के दर्शकों को जोड़ने का वादा करती है। फैमिली ड्रामा, दिल को छूने वाले संवाद और दमदार परफॉर्मेंस के साथ, यह शो आने वाले दिनों में छोटे पर्दे पर बड़ा असर डालने वाला है।
-तो क्या आप तैयार हैं?
दिल को छू लेने वाले मोमेंट्स, रिश्तों की गहराई और भरपूर मनोरंजन के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ‘कभी नीम नीम कभी शहद शहद’ जल्द ही आपकी शामों को खास बनाने आ रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...