Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video और T-Series ने ‘सइयां का चुम्मा’ गाना किया रिलीज, मजेदार बीट्स का है धमाकेदार तड़का

March 3, 2025

Prime Video और T-Series ने ‘सइयां का चुम्मा’ गाना किया रिलीज, मजेदार बीट्स का है धमाकेदार तड़का

मुंबई: अपने दमदार ट्रेलर से पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी ‘दुपहिया’ की रिलीज़ को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। 7 मार्च को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही इस फिल्म के म्यूजिक का मज़ा अब और बढ़ने वाला है! प्राइम वीडियो और टी-सीरीज ने मिलकर पेश किया है नया धमाकेदार गाना ‘सइयां का चुम्मा’—जो प्यार का जश्न मनाने वाला एक मस्त और धुनदार ट्रैक है। इस गाने की बीट्स इतनी मज़ेदार हैं कि सुनते ही पैर थिरकने लगेंगे।

सोमेश साहा के म्यूजिक कंपोजिशन, बिपिन दास के दिलचस्प बोल और भाव्या पंडित की मस्त आवाज़ के साथ, ‘सइयां का चुम्मा’ एक ऐसा गाना है जो रोशनी और अमावस की मज़ेदार लव स्टोरी को बखूबी सामने लाता है—बिल्कुल वैसे ही जैसे उनकी केमिस्ट्री पूरी सीरीज़ में नजर आती है। इसके धमाकेदार बीट्स, फुल एनर्जी और हटके मगर दिल को छू लेने वाले बोल सुनते ही दिमाग में बस जाते हैं। ‘सइयां का चुम्मा’ वो ट्रैक है, जिसे सुनते ही आपके कदम थिरकने लगेंगे और ये जल्दी ही सबकी प्लेलिस्ट में जगह बना लेने वाला है।

सलोना बैंस जोशी और शुभ शिवदासानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस बॉम्बे फिल्म कार्टेल के तहत ‘दुपहिया’ को क्रिएट और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया है। सोनम नायर के निर्देशन में बनी इस सीरीज़ को अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने लिखा और क्रिएट किया है। 9-एपिसोड्स की ये जबरदस्त राइड एक धमाकेदार कास्ट के साथ आ रही है, जिसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, भुवन अरोड़ा, स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा अहम किरदारों में नजर आएंगे। ‘दुपहिया’ 7 मार्च से प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240+ देशों और टेरिटरीज़ में एक्सक्लूसिवली स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें :- Bengal Election 2026: ‘महिला CM होने के बावजूद सुरक्षा नहीं’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें