Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prime Video ने किया ऐलान…जल्द आ रहा है ‘Too Much with Kajol & Twinkle’, बोल्ड और बेबाक टॉक शो

July 22, 2025

Prime Video ने किया ऐलान…जल्द आ रहा है ‘Too Much with Kajol & Twinkle’, बोल्ड और बेबाक टॉक शो

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्राइम वीडियो ने अपने नए ओरिजिनल टॉक शो ‘Too Much with Kajol & Twinkle’ की घोषणा कर दी है, और कहना गलत नहीं होगा कि यह शो हर लिहाज से खास होने वाला है। बनिजेय एशिया द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा यह शो ग्लैमर, ह्यूमर और बेबाक बातचीत का ऐसा मेल होगा, जो अब तक भारतीय डिजिटल स्क्रीन पर कम ही देखा गया है।

क्या है खास?

बॉलीवुड की दो सबसे बेबाक और आत्मविश्वासी आवाज़ें काजोल और ट्विंकल पहली बार एक साथ होस्ट की भूमिका में नजर आएंगी। इन दोनों की हाज़िरजवाबी, जीवन अनुभवों की झलक और अनफिल्टर्ड अंदाज इसे सिर्फ एक टॉक शो नहीं, बल्कि एक एक्सपीरियंस बना देगा।

सेलिब्रिटीज की महफिल, सवालों की बरसात

इस शो में बॉलीवुड के बड़े सितारों से लेकर इंडस्ट्री के पावरहाउस तक की गेस्ट लिस्ट तैयार हो रही है। लेकिन यह कोई औपचारिक या ‘सेट अप’ इंटरव्यू नहीं होगा। यहां बातचीत होगी खुलकर, ठहाके होंगे दिल खोलकर, और कई छिपे हुए राज़ होंगे जो पहली बार आएंगे सामने!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्राइम वीडियो की ओर से क्या कहा गया?

प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक, ने शो को “एक नई शुरुआत” बताया और कहा कि काजोल और ट्विंकल की जोड़ी इस जॉनर को बिल्कुल नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि दर्शकों को इस शो में वही मिलेगा जिसकी उन्हें उम्मीद रहती है मनोरंजन, गहराई और बहुत कुछ।

बनिजेय एशिया की सोच

मृणालिनी जैन, जो बनिजेय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया की ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर हैं, ने शो को “बोल्ड कॉम्बिनेशन ऑफ ट्रुथ एंड टेम्परामेंट” बताया। उनके अनुसार, काजोल और ट्विंकल की दोस्ती और ज़िंदगी के अनुभव इस शो में हर एपिसोड को खास बना देंगे।

कब और कहां देख सकते हैं?

शो की प्रीमियर डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी, लेकिन इतना तय है कि यह शो केवल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। तो अगर आप भी उन दर्शकों में शामिल हैं जो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, बातचीत में भी ‘रियलनेस’ पसंद करते हैं—तो यह शो मिस मत कीजिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें