Site icon Dainik Savera Times

धोखे और साज़िशों का खेल… प्राइम वीडियो ने लॉन्च किया ‘द ट्रेटर्स’ का ट्रेलर, 12 जून से होगा प्रीमियर

नई दिल्ली: अगर आप धोखे, माइंड गेम्स और रोमांच से भरे रियलिटी शोज़ के फैन हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बता दे कि प्राइम वीडियो ने अपनी नई रियलिटी सीरीज़ द ट्रेटर्स का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जो एक इंटरनेशनल हिट शो का भारतीय एडैप्टेशन है। इस शो को होस्ट कर रहे हैं बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता करण जौहर, और इसकी शुरुआत 12 जून को होने जा रही है। शो में हर गुरुवार रात 8 बजे एक नया एपिसोड स्ट्रीम होगा, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।

20 सेलेब्स और एक रहस्यमय खेल

द ट्रेटर्स में 20 लोकप्रिय सेलिब्रिटीज़ भाग ले रहे हैं, जो धोखे और साज़िशों के बीच अपना हुनर और समझदारी साबित करेंगे। इस सीज़न में अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, हर्ष गुर्जराल, जान्नत जुबैर, उर्फी जावेद जैसे सितारे शामिल हैं, जो अपनी छुपी हुई चालों से दर्शकों को चौंकाते रहेंगे।

इस शो की कहानी एक ऐतिहासिक महल, राजस्थान के रॉयल सूर्यगढ़ पैलेस, से शुरू होती है। जहां इन 20 कंटेस्टेंट्स का एक ही मकसद होगा खिताब जीतना और बड़ा इनाम हासिल करना। शुरुआत में करण जौहर कुछ प्रतिभागियों को गुपचुप तरीके से ‘गद्दार’ चुनते हैं, और बाकी सभी को ‘मासूम’ माना जाता है। अब इन मासूमों को गद्दारों को पहचानने का एक मिशन दिया जाता है। अगर वो गद्दारों को सही समय पर न पहचान पाए, तो वे एक-एक करके खेल से बाहर हो सकते हैं।

धोखा, चालबाजी और पावर प्ले

शो में खिलाड़ी अपनी समझदारी और चालाकी से दूसरों को मात देने की कोशिश करेंगे। गद्दारों का एकमात्र उद्देश्य है मासूमों को बाहर करना, और अगर मासूम गद्दारों को समय रहते पहचान लें, तो खेल पलट सकता है। ट्रेलर में जहां झगड़े और विवाद नजर आ रहे हैं, वहीं सीक्रेट प्लानिंग, चौंकाने वाले इल्ज़ाम और इमोशनल मोमेंट्स की झलक भी देखने को मिलती है।

प्राइम वीडियो पर एक नया अनुभव

प्राइम वीडियो इंडिया के हेड ऑफ़ ओरिजिनल्स, निखिल माधोक ने इस शो के बारे में कहा, “हम हमेशा कुछ नया और अलग पेश करने की कोशिश करते हैं। द ट्रेटर्स इस दिशा में एक कदम आगे है, जो भारतीय दर्शकों को एक बिल्कुल नए अनुभव से परिचित कराएगा। यह शो एक ऐसी अनप्रीडिक्टेबल दुनिया में ले जाएगा, जहां हर खिलाड़ी अपने दिमाग से खेलता है और हर कदम पर धोखा हो सकता है।”

करण जौहर का बयान… धोखा और ड्रामा का आनंद लें

करण जौहर ने शो के बारे में कहा, “अगर आप ड्रामा, धोखा और साज़िश से भरे शो के फैन हैं, तो द ट्रेटर्स को मिस नहीं कर सकते। यहां न केवल खेल चलता है, बल्कि हर एक खिलाड़ी के बीच का झगड़ा और हंगामा भी बेहद दिलचस्प है। मैं हर प्लॉट और प्लान को बेहद करीब से देखता हूं, और इस शो में वह सब कुछ है, जो दर्शकों को बांधे रखेगा।”

12 जून से द ट्रेटर्स का हर नया एपिसोड दर्शकों को अपने कसी हुई कहानी और ट्विस्ट्स से चौंकाने के लिए तैयार है। धोखे, साज़िश, और रहस्यों से भरा ये शो एक नई और रोमांचक यात्रा की शुरुआत करेगा। तो क्या आप तैयार हैं, क्योंकि अब शुरू होगा असली धोखे का खेल।

ये भी पढ़ें- Tamil Nadu elections 2026: AIADMK ने जारी की 17 उम्मीदवारों की अंतिम सूची, पलानीस्वामी ने इन पर जताया भरोसा

Exit mobile version