अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके अमेरिकी पॉप-स्टार पति निक जोनस ने लॉस एंजेलिस में प्रीति जिंटा, उनके पति जीन गुडएनफ और दोस्तों के साथ होली मनाई।प्रीति ने इंस्टाग्राम पर पति जीन और दोस्तों के साथ लॉस एंजेलिस में प्रियंका और निक के घर पर होली मनाते हुए तस्वीरें और वीडियो साझा किए।उन्होंने कुछ और दोस्तों के साथ रंगों में सराबोर एक वीडियो भी साझा किया।
प्रीति ने अपने कैप्शन में लिखा, “सभी को होली की शुभकामनाएं. आज का दिन कितना मजेदार रहा। इतना शानदार मेजबान होने के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का धन्यवाद। आप लोगों के साथ होली मनाना बहुत अच्छा लगा। भगवान का शुक्र है कि बारिश नहीं हो रही थी, और सूरज निकल चुका था। नाचने और स्वादिष्ट खाने के बाद आज रात मैं एक बच्चे की तरह सो रही हूं।”
Happy Holi everyone ❤️ What a fun day today turned out to be. Thank you @priyankachopra & @nickjonas for being such gracious & fun hosts. Absolutely loved celebrating Holi with you guys. Thank god it was not raining & the sun was out. pic.twitter.com/wKjUUINpQu
— Preity G Zinta (@realpreityzinta) March 9, 2023
प्रियंका ने भी प्रशंसकों को होली की शुभकामनाएं दी और पिछले साल के होली उत्सव से अपनी और निक जोनास की एक तस्वीर साझा की।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी। दोनों ने पिछले साल जनवरी में एक सरोगेट के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।प्रियंका अगली बार अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी।