
Priyanka Chopra at Wimbledon 2026: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि विंबलडन 2026 में अपनी मौजूदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। टेनिस टूर्नामेंट के दौरान प्रियंका का एक खास पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह रॉयल बॉक्स से अपने पति निक जोनस से वीडियो कॉल पर बात करती नजर आईं।
प्रियंका सेंटर कोर्ट पर महिला सिंगल्स सेमीफाइनल मैच देखने पहुंची थीं। वह कोको गॉफ और कैरोलिना मुचोवा के बीच मुकाबला देख रही थीं। इसी दौरान निक जोनस से उनकी वीडियो कॉल ने फैंस का ध्यान खींच लिया और लोगों को उनका यह प्यारा अंदाज काफी पसंद आया।
Priyanka Chopra making sure Nick Jonas gets click at Wimbledon 😭😭❤️🤏 pic.twitter.com/AsK7leuTPv
— sky (@shiptothesky) July 9, 2026
निक को दिखाया विंबलडन का नजारा
रॉयल बॉक्स में बैठी प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो कॉल के जरिए निक जोनस से बात की। इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं और उन्होंने निक को सेंटर कोर्ट का माहौल भी दिखाया। दोनों के इस खास पल की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। फैंस प्रियंका और निक के इस प्यारे अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दूर रहकर भी दोनों एक-दूसरे से जुड़े रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
विंबलडन में प्रियंका का स्टाइलिश लुक
इस खास मौके पर प्रियंका का फैशन सेंस भी चर्चा में रहा। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग की फ्लोरल शर्ट ड्रेस पहनी थी, जिसे मैचिंग बेल्ट के साथ स्टाइल किया गया था। इसके साथ उन्होंने हेडस्कार्फ, सिल्वर हूप ईयररिंग्स और बड़े सनग्लासेस पहनकर अपने लुक को पूरा किया। रॉयल बॉक्स में प्रियंका का यह एलिगेंट अंदाज लोगों को खूब पसंद आया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
ये भी पढ़ें:
फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बड़े प्रोजेक्ट की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका है, जबकि कुछ काम अभी बाकी है। फिल्म की कहानी टाइम-ट्रैवल की थीम पर आधारित बताई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...