Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटी के साथ पहली बार भारत आई प्रियंका चोपड़ा, मां की गोद में खेलती दिखीं मालती

March 31, 2023

बेटी के साथ पहली बार भारत आई प्रियंका चोपड़ा, मां की गोद में खेलती दिखीं मालती

प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी जोनस को लेकर भारत आई हैं। हाल ही में उन्हें पूरी फैमिली के साथ मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे जुड़ा एक वीडियो सामने आया है।

पैपराजी को दिया जमकर पोज

वीडियो में प्रियंका मालती और निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मालती को गोद में लेकर पैपराजी को पोज भी दिए। इस दौरान मालती व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं, जिसे देख फैंस काफी खुश हुए। वहीं प्रियंका के लुक की बात करें तो वह पिंक आउटफिट में कमाल की लग रही हैं। वहीं, निक जोनस ब्लू हुडी और ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने अपने इस लुक को ऑरेंज कैप के साथ कम्पलीट किया।

सिटाडेल को प्रमोट करने पहुंची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ को प्रमोट करने पहुंची हैं और इसी के साथ वह एश‍िया-पैसेफिक के लिए प्रमोशनल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भी हिस्‍सा लेगीं। बता दें, आज यानी 31 मार्च को ‘सिटाडेल’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया। यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें प्रियंका जबरदस्त परफॉरमेंस करते हुए दिखाई देगीं।

पहली बार इंडिया आई हैं मालती

बता दें, 2022 के जनवरी महीने में मालती का सरोगेसी के जरिए जन्म हुआ था। और ये पहली बार है जब मालती इंडिया आई हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी में लॉस एंजिल्स से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मालती का चेहरा दिखा था। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक अक्सर बेटी की फोटोज पोस्ट करते थे, लेकिन उसमें मालती का चेहरा छुपा देते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें