Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 17 की फाइनलिस्ट बनते ही Priyanka Chopra ने Mannara का किया सपोर्ट, कहा- कार्पे डायम

January 24, 2024

Bigg Boss 17 की फाइनलिस्ट बनते ही Priyanka Chopra ने Mannara का किया सपोर्ट, कहा- कार्पे डायम

मुंबईः ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा का सपोर्ट किया। मन्नारा रियलिटी शो बिग बॉस 17 में टॉप-5 में अपनी जगह बना चुकी हैं। बिग बॉस के घर से हाल ही में विक्की जैन बेघर हुए। जिसके बाद शो को टॉप-5 फाइनलिस्ट मिल गए, जिसमें अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महशेट्टी शामिल हैं।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मन्नारा की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ग्रीन कलर के टॉप में नजर आ रही हैं। वह खुलकर मुस्कुरा रही हैं। प्रियंका ने लिखा, ‘अपना बेस्ट दो और बाकी सब भूल जाओ.. कार्पे डायम मन्नारा चोपड़ा।’ साथ ही रेड हार्ट वाला इमोजी भी शेयर किया।

बता दें कि कार्पे डायम एक वाक्य है, जो रोमन कवि होरेस से आया है। इसका मतलब है जब भी मौका मिले, हर चीज का आनंद लें। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो का ग्रैंड फिनाले 28 जनवरी को होने वाला है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें