Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियंका चोपड़ा ने बेटीके साथ किए सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन, इंस्टा पर शेयर की ये तस्वीर

April 7, 2023

प्रियंका चोपड़ा ने बेटीके साथ किए सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन, इंस्टा पर शेयर की ये तस्वीर

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किया है। प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन करने के लिए मुंबई आई हुई हैं। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी जोनस चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची। ट्रेडिशनल कपड़ों में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका अपनी बेटी के साथ पहली बार भारत आईं हैं। मंदिर में प्रियंका हलके नीले रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान की मूर्ति की तरफ सर झुकाया और आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने मंदिर में पंडित जी से अपनी बेटी को तिलक भी लगवाया। वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें