Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहन परिणीति की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने शेयर किया ये पोस्ट

September 23, 2023

बहन परिणीति की शादी में नहीं आएंगी प्रियंका चोपड़ा, देसी गर्ल ने शेयर किया ये पोस्ट

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राघव चड्ढा की शादी में बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के आने को लेकर असमंजस बना हुआ है। शादी में न आने की खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने परिणीति की फोटो शेयर की और लिखा, ’मुझे उम्मीद है कि आप अपने बड़े दिन पर भी इसी तरह खुश और संतुष्ट होंगी जैसे आप हमेशा रहती हैं, मैं हमेशा आपके लिए ढेर सारे प्यार की कामना करती हूं। नई शुरुआत के लिए बधाई हो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा।’

परिणीति और राघव की शादी 24 सितंबर को होगी। शादी से पहले का जश्न उदयपुर के लीला पैलेस में शुरु हो गया है। समारोह की शुरुआत शनिवार सुबह 10 बजे परिणीति की चूड़ा रस्म के साथ हुई, जिसके बाद दोपहर 12-4 बजे तक वेलकम लंच हुआ। परिवारों के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन शाम 7 बजे पार्टी करेंगे।24 सितंबर को खास दिन का जश्न शुरू होगा। फेरे रविवार शाम 4 बजे होंगे और विदाई शाम 6.30 बजे होगी और लीला पैलेस कोर्टयार्ड में रात 8.30 बजे रिसेप्शन होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें