Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Pathan’ फिल्म से पूरा हुआ Aditya Chopra से किया वादा: Shah Rukh Khan

February 4, 2023

‘Pathan’ फिल्म से पूरा हुआ Aditya Chopra से किया वादा: Shah Rukh Khan

बॉलीवुड फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा और उनके पुत्र आदित्य चोपड़ा की फिल्में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘दिल तो पागल है’ में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता शाहरुख खान को उनके प्रशंसकों ने हमेशा ही एक रोमांटिक हीरो के रूप में देखा, लेकिन अब उनकी एक्शन ‘पठान’ में उन्होंने जबरदस्त भूमिका निभाई है। अभिनेता शाहरूख खान बताते हैं कि 30 साल पहले फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा ने उनसे वादा किया था कि वह उनके साथ एक एक्शन फिल्म भी करेंगे, जो अब ‘पठान’ फिल्म में पूरा हुआ।

उन्होंने कहा, “हम डर की शूटिंग कर रहे थे और शूटिंग के दौरान हम सभी पाम आंटी, आदि और जूही रात में स्क्रैबल खेलते थे। पूरी यूनिट से मैं आदि के काफी करीब था, क्योंकि हम एक ही उम्र के थे और हमारी समझ अच्छी थी। मैं आदि को हमेशा से बहुत पसंद करता रहा हूं।” अभिनेता अपनी पिछली फिल्मों का जिक्र करते हुए बताते हैं कि उनका एक एक्शन फिल्म करने का सपना था। जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई गयी, तब उन्हें लगा कि इसमें एक्शन तो है ही नहीं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने आदि के पिता फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा को फोन किया और उनसे पूछा कि आदि को क्या हुआ है? उन्होंने क्या बताया है कि यह एक एक्शन फिल्म है। तब आदि ने कहा कि हम इसे आगे करेंगे। लेकिन फिर हमने ‘दिल तो पागल है’ की। वह भी अच्छा चला, लेकिन हमने कभी एक्शन फिल्म नहीं की। शाहरूख बताते हैं कि चार साल पहले आदि फिर एक फिल्म स्क्रिप्ट लेकर उनके पास आए और बोले कि यह एक एक्शन फिल्म है। उन्होंने वह सुनाई और चले गए लेकिन उन्होंने अपनी मैनेजर पूजा से कहा कि आदि झूठ बोल रहे हैं। वह एक्शन फिल्म नहीं बनाएंगे। लेकिन, अब पठान फिल्म बनकर तैयार हो गयी है जो वास्तव में एक्शन फिल्म ही थी।

उन्होंने कहा, “ आदि को मैं धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने 30 साल बाद अपना वादा पूरा किया और ‘पठान’ फिल्म को मेरे साथ बनाया। इस फिल्म बनाने के साथ मैंने आदि को साबित कर दिया है कि मैं एक्शन भी कर सकता हूं। मुझे उम्मीद है कि आदि मुझे और एक्शन फिल्मों में लेंगे।’
उल्लेखनीय है कि फिल्म निर्माता निर्देशक आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘पठान’ में शाहरूख खान के अलावा, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं।यह 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें