Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबी सिंगर Yo Yo Honey Singh का गाना ‘कलास्टार’ हुआ रिलीज, मिनटों में मिले मिलियन व्यूज

October 15, 2023

पंजाबी सिंगर Yo Yo Honey Singh का गाना ‘कलास्टार’ हुआ रिलीज, मिनटों में मिले मिलियन व्यूज

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह का नया गाना लॉन्च हुआ है, जिसका टाइटल ‘कालास्टार’ है. गाना पहले ही इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है हनी सिंह का यह गाना केवल 20 मिनट में 1 मिलियन व्यूज पार कर चुका है. इसके साथ ही 4 घंटे में सॉन्ग ने 14.6 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं. साथ ही फैंस भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘कालास्टार’ सॉन्ग में सोनाक्षी सिन्हा ने हनी सिंह के साथ स्क्रीन शेयर की है। इस गाने में हनी सिंह के पिछले सॉन्ग ‘देसी कलाकार’ की स्टोरी को आगे बढ़ाया गया है। जिसमें भी सोनाक्षी सिन्हा ने हनी की लवर का रोल प्ले किया था। ‘देसी कलाकार’ 2014 में रिलीज हुआ था, जिसके नौ सालों बाद ‘कालास्टार’ रिलीज हुआ। ‘कालास्टार’ की कहानी टेक्सास के जेल से शुरु होती है जहां से हनी सिंह को रिहा कर दिया जाता है. और दूसरी तरफ सोनाक्षी की किसी और से शादी हो जाती है, और हनी सिंह उन्हें वापस लेने के लिए जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें