Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्मों में स्टार बन सकते हैं, संगीत समारोह में भीड़ जुटा सकते हैं पंजाबी : Diljit Dosanjh

April 15, 2024

फिल्मों में स्टार बन सकते हैं, संगीत समारोह में भीड़ जुटा सकते हैं पंजाबी : Diljit Dosanjh

मुंबईः दिलजीत दोसांझ का कहना है कि वह और उनके पंजाबी साथी गाना गा सकते हैं, नृत्य कर सकते हैं और अभिनय भी कर सकते हैं। यहां महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में सप्ताहांत पर हुए खचाखच भरे कॉन्सर्ट की तस्वीर साझा कर पंजाबियों की आलोचना करने वालों को दिलजीत ने यह संदेश दिया।

दिलजीत ने बीएमडब्ल्यू जॉयटाउन 2024 समारोह के हिस्से के रूप में शनिवार को प्रस्तुति दी। हालिया रिलीज अमर सिंह चमकीला के लिए दिलजीत को सराहा जा रहा है। गायक दोसांझ ने रविवार रात को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक वीडियो साझा किया।

दिलजीत ने इस वीडियो में कहा, कि वे कहते थे कि सरदार फैशनेबल नहीं हो सकते और मैंने कहा, मैं दिखाउंगा। वे कहते थे कि सरदार फिल्मों में स्टार नहीं बन सकते इसलिए मैंने उन्हें दिखाया। वे कहते थे कि पंजाबी मुंबई नहीं जा सकते और मैंने उन्हें दिखाया। गायक ने कहा, कि वे कहते थे पंजाबी भीड़ नहीं जुटा सकते तो मैंने अपने गानों से स्टेडियम खचाखच भर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें