Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pushpa 2 The Rule Song : Allu Arjun और Rashmika Mandanna की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का गाना Angaro हुआ रिलीज

May 31, 2024

Pushpa 2 The Rule Song : Allu Arjun और Rashmika Mandanna की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का गाना Angaro हुआ रिलीज

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ का गाना अंगारो रिलीज हो गया है। अल्लू अर्जन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का गाना अंगारों रिलीज कर दिया गया है। उन्होंने सॉन्ग का लिरिकल वीडियो जारी किया है।

वीडियो में गाने की पूरी मेकिंग दिखाई गई है और बैकग्राउंड में अंगारों गाने के लिरिक्स भी सुने जा सकते हैं। पुष्पा 2 के इस वीडियो में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली फिल्म की पूरी टीम के साथ अंगारों गाने की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अंगारों गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। वही इस गाने के लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं। इसके अलावा देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक तैयार किया है।

गणेश आचार्य ने अंगारों गाने को कोरियोग्राफ किया है। पुष्पा: द रूल का निर्देशक सुकुमार ने किया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ फहद फासिल भी भंवर सिंह के अहम किरदार में नजर आएंगे। पुष्पा: द रूल इस साल 15 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें