Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Aamir Khan की शानदार फिल्मों का उत्सव, PVR आईनॉक्स ने लॉन्च किया स्पेशल फिल्म फेस्टिवल

March 8, 2025

Aamir Khan की शानदार फिल्मों का उत्सव, PVR आईनॉक्स ने लॉन्च किया स्पेशल फिल्म फेस्टिवल

मुंबई : भारत की सबसे बड़ी और प्रीमियम सिनेमा एग्जीबिशन कंपनी PVR आईनॉक्स ने आमिर खान के 60वें जन्मदिन के खास मौके पर “आमिर खान: सिनेमा का जादूगर” नाम से एक स्पेशल फिल्म फेस्टिवल अनाउंस किया है। आमिर खान, जो अपनी दमदार परफॉर्मेंस और अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने भारतीय सिनेमा को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, बल्कि समाज को भी गहराई से प्रभावित किया। इसी योगदान को सेलिब्रेट करने के लिए ये खास फेस्टिवल रखा गया है, जिसमें उनके बेहतरीन सिनेमाई सफर को बड़े पर्दे पर फिर से देखने का मौका मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PVR Cinemas (@pvrcinemas_official)

आमिर खान का करियर उनकी दमदार स्क्रिप्ट चुनने की आदत, रिकॉर्ड तोड़ फिल्मों और ऐसी कहानियों के लिए जाना जाता है, जो सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं। कयामत से कयामत तक से रोमांस का नया दौर लाने से लेकर लगान, तारे ज़मीन पर, 3 इडियट्स और दंगल जैसी फिल्मों से सिनेमा की सोच बदलने तक, आमिर ने अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी है।

अजय बिजली, मैनेजिंग डायरेक्टर, PVR आईनॉक्स लिमिटेड, ने आमिर खान की तारीफ करते हुए कहा, “आमिर खान सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े ट्रेंडसेटर में से एक हैं। उन्होंने हमेशा हटके और दमदार कहानियां चुनी हैं, जो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं देतीं, बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती हैं। 3 इडियट्स जैसी फिल्म ने हमें सिखाया कि सक्सेस के पीछे भागने से ज्यादा जरूरी है एक्सीलेंस हासिल करना—और यही आमिर की खासियत है। उनकी फिल्में लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं और बॉक्स ऑफिस पर झंडे भी गाड़ती हैं।” बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ क्लब से लेकर 200 करोड़ और फिर 300 करोड़ तक, आमिर खान ने हर बार नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने साबित कर दिया कि अच्छी कहानियां और तगड़ी कमाई, दोनों साथ-साथ मुमकिन हैं।

‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ फेस्टिवल पूरे देश में PVR आईनॉक्स के थिएटर्स में होगा, जहां फैन्स को आमिर खान की जबरदस्त फिल्में फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। PVR आईनॉक्स, भारत का सबसे बड़ा और प्रीमियम सिनेमा ब्रांड है, जो दर्शकों को बेहतरीन फिल्मी मजा देने के लिए हमेशा कुछ नया करता रहता है। अपने शानदार थिएटर एक्सपीरियंस से PVR आईनॉक्स करोड़ों लोगों के लिए फिल्मों को और खास बना रहा है।

ये भी पढ़ें- शादी के बाद पहले बर्थडे पर रश्मिका को मिला करोड़ों का खास तोहफा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें