Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैलेंटाइन मौके पर रिलीज हुआ Ranbir-Shraddha की फिल्म ‘Tu Jhoothi Main Makkar’ का गाना ‘Pyaar hota kaibi baar hai’

February 10, 2023

वैलेंटाइन मौके पर रिलीज हुआ Ranbir-Shraddha की फिल्म ‘Tu Jhoothi Main Makkar’ का गाना ‘Pyaar hota kaibi baar hai’

मुंबई: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का पहला गाना ‘तेरे प्यार में’ रिलीज किया गया, जिसे काफी पसंद किया गया और अब नया गाना ‘प्यार होता कई बार है’ रिलीज किया गया है। गाने में रणबीर कपूर सोलो परफॉर्म कर रहे हैं। यह गाना वैलेंटाइन स्पेशल है। ‘प्यार होता कई बार है’ गाना सिंगल्स को डेडिकेटेड है।

गाने में ये मैसेज दिया गया है कि प्यार एक नहीं बल्कि कई बार हो सकता है, तो निराश होने के बजाए दूसरे प्यार की तलाश कीजिए जो आपकी जिंदगी में फिर से खुशियां ले आए। गाने को देख आपको रणबीर के सुपरहिट गाने ‘बदतमीज दिल’ की याद आ जाएगी। गाने को दो अलग-अलग पार्टी के सेटअप में शूट किया गया है: एक नाइट क्लब और दूसरा एक ओपन टैरेस पार्टी।

गाने में कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी भी हैं। गाने का म्यूजिक हिट मशीन प्रीतम द्वारा तैयार किया गया है, अरिजीत सिंह द्वारा गाने को गाया गया है और अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखे गए हैं। ‘तू झूठा मैं मक्कार’ लव रंजन द्वारा निर्देशित, लव फिल्म्स के लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित और टी-सीरीज के गुलशन कुमार और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत है। यह 8 मार्च, 2023 को होली के दिन दुनिया •ार के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें