Last Updated: September 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raanabali: पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राणाबली’ की शूटिंग हुई पूरी, निर्देशक ने पूरी टीम का जताया आभार

September 17, 2026

Raanabali: पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राणाबली’ की शूटिंग हुई पूरी, निर्देशक ने पूरी टीम का जताया आभार

Raanabali: साउथ सिनेमा के चर्चित निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘राणाबली’ की शूटिंग पूरी हो गई है। मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी साझा की। निर्देशक ने भी फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक वीडियो पोस्ट किया और 130 दिनों तक चले इस सफर को याद किया।

राहुल सांकृत्यायन ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि उनकी पूरी टीम के साथ 130 दिनों की कड़ी मेहनत और जुनून भरी शूटिंग अब पूरी हो गई है। अपनी पोस्ट में उन्होंने फिल्म के कलाकारों और मेकर्स को भी टैग किया। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है।

ये भी पढे़ं :https://dainiksaveratimes.com/entertainment/lovewatch-it-on-netflix-on-october-2/

फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और वह राणाबली का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना फिल्म में उनकी पत्नी जयम्मा की भूमिका में हैं। हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भी फिल्म का हिस्सा हैं और वह खलनायक सर थियोडोर हेक्टर का किरदार निभाते दिखाई देंगे।

‘राणाबली’ को ब्रिटिश शासन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड एक्शन ड्रामा बताया गया है। फिल्म की कहानी 19वीं सदी में रखी गई है और इसमें 1854 से 1878 के बीच हुई वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरणा ली गई है। इसे बड़े स्तर पर पूरे भारत में तैयार किया गया है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कहानी 1850 के दशक की उन वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है जिन्हें मुख्यधारा की इतिहास की किताबों में ज्यादा जगह नहीं मिली। बताया गया है कि फिल्म 1850 से 1900 के दौर की घटनाओं को सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी और उन पहलुओं को सामने लाने का प्रयास करेगी, जिन्हें कथित तौर पर ब्रिटिश दौर के इतिहास लेखन में अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया था। यह किसी एक व्यक्ति की बायोपिक नहीं है और न ही किसी एक किताब की कहानी पर आधारित है, बल्कि अलग-अलग वास्तविक घटनाओं, मौखिक इतिहास और उपलब्ध रिकॉर्ड से उस दौर को पर्दे पर दिखाने का प्रयास है।

‘राणाबली’ का निर्माण नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर बड़े पैमाने पर कर रहे हैं, जबकि टी-सीरीज इसे प्रस्तुत कर रही है। पहले फिल्म को 11 सितंबर को रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म अब 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें