Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raaz First Look: अरविंद अकेला कल्लू की ​हॉरर फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट

March 15, 2023

Raaz First Look: अरविंद अकेला कल्लू की ​हॉरर फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट

Raaz First Look: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में से हैं। अपने करियर में अरविंद ने कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों अरविंद अपनी आने वाली फिल्म ‘राज’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अरविंद की फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इस फिल्म को एस आर के म्यूजिक फिल्म्स ने प्रस्तुत किया है। ‘राज’ का फर्स्ट लुक काफी शानदार है। राज’ के फर्स्ट लुक पोस्टर में अरविंद अकेला कल्लू काफी गंभीर लुक में दिख रहे हैं। फिल्म में अरविंद लीड रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह, सह निर्माता शर्मिला आर सिंह और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं।

फिल्म ‘राज’ का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद निर्माता रौशन सिंह ने कहा कि ‘राज’, ‘एक सामाजिक और पारिवारिक हॉरर जोनर फिल्म है। यह भोजपुरी के दर्शकों के लिए बेहतरीन मनोरंजन वाली फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म में कल्लू का एक अलग अंदाज दर्शकों के सामने होगा। कल्लू इंडस्ट्री के युवा और प्रतिभाशाली कलाकार है।’ आपको बता दें कि फिल्म ‘राज’ में अरविंद अकेला कल्लू, पूजा गांगुली और माही श्रीवास्तव के अलावा अनूप अरोड़ा, विद्या सिंह, बीना पांडेय, रिंकू भारती, सोनू पांडेय और संजय वर्मा मुख्य भूमिका हैं। फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा व मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव, श्याम देहाती, सुमित सिंह चंद्रवंशी, उमा लाल यादव, यादव राज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें