Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Rabb Se Hai Dua’ के एक्टर Karanvir Sharma ने ऊंचाई के अपने डर पर काबू पाया

April 30, 2023

‘Rabb Se Hai Dua’ के एक्टर Karanvir Sharma ने ऊंचाई के अपने डर पर काबू पाया

मुंबई: ‘रब्ब से है दुआ’ शो में एक्टर करणवीर शर्मा हैदर के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान ऊंचाई के अपने डर पर काबू पाने के बारे में बात की, जिसमें उन्हें गजल (ऋचा राठौर) को एक चट्टान से कूदकर आत्महत्या करने से बचाना था। एक्टर ने इंसिडेंट को साझा करते हुए कहा, “यह उनके लिए काफी चुनौतीपुर्ण सीन था क्योंकि उन्हें ऊंचाई से डर लगता है।”

एक्टर ने कहा, “मेरा मानना है कि आप अपने डर का सामने करके ही उस पर काबू पा सकते हैं। यही वजह है कि मैंने अल्टोफोबिया होने के बावजूद इस स्टंट को खुद ही करने का फैसला किया।”एक्टर ने आगे कहा कि मुझे सच में ऊंचाई से डर लगता है और मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह का स्टंट कर पाऊंगा। लेकिन जब मुझे मौका मिला तो मैंने इसे गंवाना नहीं चाहा और अपने डर का सामना करने का फैसला किया।

एक्टर ने आगे कहा कि तीन से चार घंटे चट्टान पर रहना उनके लिए आसान नहीं था और यह उनके लिए कभी न भूल जाने वाला पल बन गया। चट्टान पर रहने का समय मेरे जीवन के सबसे कठिन वक्त में से एक था और केवल मैं ही जानता हूं कि मैं कैसा महसूस कर रहा था। फिर भी, यह एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं। मैं बस इतना ही कस सकता हूं कि मैंने इसका सामना करके अपने डर पर काबू पा लिया है। ‘रब्ब से है दुआ’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें