Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली पार्टी में छाईं Radhika Merchant, गुलाबी अनारकली में दिखीं अप्सरा जैसी खूबसूरत

October 19, 2025

दिवाली पार्टी में छाईं Radhika Merchant, गुलाबी अनारकली में दिखीं अप्सरा जैसी खूबसूरत

Radhika Merchant : अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने एक बार फिर अपने शानदार स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। रिलायंस की दिवाली पार्टी में राधिका का लुक पूरी तरह देसी और रॉयल था। इस बार उन्होंने साड़ी या लहंगे के बजाय खूबसूरत गुलाबी और गोल्ड शेड की अनारकली कुर्ती चुनी, जिसमें उनका लुक किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा था।

राधिका का ये पारंपरिक लुक मशहूर डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से खास उनके लिए कस्टमाइज किया गया था। सिल्क फैब्रिक से तैयार इस अनारकली पर शानदार गोटा, जरी और बीडेड वर्क किया गया था। फुल स्लीव्स और फ्लोई डिजाइन के साथ अंगरखा पैटर्न इसे और भी खूबसूरत बना रहा था। खास बात यह थी कि इसके फ्रंट में बंदगला नेकलाइन थी, जबकि पीछे का हिस्सा डीप बैक डिज़ाइन में था, जिसने पूरे लुक में ग्लैमर का टच जोड़ दिया।

राधिका ने अपने इस ट्रेडिशनल आउटफिट को गोल्डन पलाजो पैंट और हैवी सिल्क दुपट्टे के साथ पेयर किया। बालों में गजरा, कानों में झुमके और हल्का मेकअप उनके पूरे फेस्टिव लुक को कंप्लीट कर रहा था। उन्होंने मिनिमल ज्वेलरी के साथ अपने अंदाज को सिंपल लेकिन एलीगेंट बनाए रखा, जो उनकी पर्सनैलिटी के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था।

राधिका मर्चेंट, उद्योगपति वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी हैं। वह जुलाई 2024 में अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी से शादी के बंधन में बंधीं। शादी के बाद से ही राधिका लगातार अपने फैशन सेंस और ग्रेसफुल अपीयरेंस के लिए चर्चा में बनी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें