Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raj Kapoor जन्मशती : ‘आवारा’, ‘श्री 420’ और ‘बॉबी’ सहित राज कपूर की 10 फिल्में दिखाई जाएंगी

December 4, 2024

Raj Kapoor जन्मशती : ‘आवारा’, ‘श्री 420’ और ‘बॉबी’ सहित राज कपूर की 10 फिल्में दिखाई जाएंगी

मुंबई : महान अभिनेता और निर्माता दिवंगत राज कपूर की जन्मशती के मौके पर ‘आग’, ‘आवारा’, ‘श्री 420’, ‘संगम’ और बॉबी सहित उनकी 10 अत्यंत लोकप्रिय फिल्में 13 से 15 दिसंबर तक भारत के अलग-अलग शहरों में दिखाई जाएंगी।
राज कपूर के पोते और अभिनेता रणबीर कपूर ने पिछले महीने भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में अपने दादा को याद करते हुए एक सत्र के दौरान इस महोत्सव की घोषणा की थी।
बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘राज कपूर 100’ नाम वाले इस कार्यक्रम को आर.के. फिल्म्स, फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन और एनएफडीसी (नेशनल फिल्म आर्काइव ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
राज कपूर की जयंती 14 दिसंबर को है, जिससे एक दिन पहले फिल्मों की स्क्रींनिग शुरू होगी और एक दिन बाद समाप्त होगी।
उनकी फिल्मों के शो 40 शहरों और पीवीआर-आइनॉक्स और सिनेपोलिस के 135 सिनेमाघरों में दिखाए जाएंगे।
आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले सभी सिनेमाघरों में फिल्म की टिकट की कीमत 100 रुपये होगी।
राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर ने कहा कि वे चाहते हैं कि दर्शक बड़े पर्दे पर उनके पिता के जादू और अभिनय को फिर से अनुभव करें।

राज कपूर एक दूरदर्शी व्यक्ति भी थे : रणधीर कपूर
रणधीर कपूर ने एक बयान में कहा, राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता नहीं थे बल्कि वे एक दूरदर्शी व्यक्ति भी थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा के भावनात्मक परिदृशय़ को आकार दिया। उनकी कहानियां फिल्मों से कहीं बढक़र हैं। उनकी फिल्में, दर्शकों की कई पीढिय़ों को जोड़ती हैं। यह उत्सव उनकी दूरदृष्टि की महानता के प्रति हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।
रणबीर कपूर ने कहा, हमें राज कपूर परिवार का सदस्य होने पर बहुत गर्व है।
इस आयोजन के तहत दिखाई जाने वाली अन्य फिल्मों में ‘बरसात’, ‘जागते रहो’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘राम तेरी गंगा मैली’ शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें