Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Raja Kumari ने कॉन्सर्ट में गाया “Jawan” का टाइटल ट्रैक, फैंस हुए सरप्राइज

July 25, 2023

Raja Kumari ने कॉन्सर्ट में गाया “Jawan” का टाइटल ट्रैक, फैंस हुए सरप्राइज

मुंबईः ग्रैमी- नॉमिनेटेड हिप-हॉप आर्टस्टि राजा कुमारी ने न्यूयॉर्क में एक कॉन्सर्ट में जवान के टाइटल ट्रैक पर परफॉर्म किया। राजा कुमारी ने अनिरुद्ध रविचंद्रन द्वारा कंपोज सॉन्ग की कुछ लाइन्स गायी और एक लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को हैरान कर दिया। इस ट्रैक का इस्तेमाल जवान के प्रीव्यू के दौरान और पठान स्टार के करेक्टर को दर्शकों के सामने पेश करने के लिए किया गया था।

शाहरुख खान के इंटाग्राम फैन पेज पर राजा कुमारी का एक वीडियो शेयर किया गया, जो अब वायरल हो रहा है। जवान की बात करें तो फिल्म का नया पोस्टर लॉन्च किया गया। इसमें स्टार विजय सेतुपति हैं, जिनके किरदार को ‘मौत का सौदागर‘ बताया गया है। जवान में सान्या मल्होत्र, रिद्धि डोगरा, दीपिका पादुकोण और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे।

एटली द्वारा निर्देशित, जवान रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो गौरी खान द्वारा निर्मति और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मति है। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें