Last Updated: November 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं रजनीकांत

October 26, 2023

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर बेहद खुश हैं रजनीकांत

मुंबई: दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम करने को लेकर बेहद खुश हैं।

अमिभाभ बच्चन और रजनीकांत लंबे अरसे के बाद साथ में काम करने जा रहे हैं।रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अमिातभ के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, 33 साल बाद, एक बार फिर मैं टीजे ज्ञानवेल की निर्देशित फिल्म में अपने मेंटर अमिताभ बच्चन के साथ ‘थलाइवर 170’ में काम कर रहा हूं। मेरा दिल खुशी से झूम रहा है।

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत अंतिम बार वर्ष 1991 में प्रदर्शित फिल्म ‘हम ‘ में नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ और रजनीकांत ने फिल्म ‘गिरफ्तार’और ‘अंधाकानून ’ में भी साथ काम किया है जीता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें