Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धांसू पोस्टर आउट, दमदार अंदाज में दिखा हर एक कैरेक्टर

November 29, 2024

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का धांसू पोस्टर आउट, दमदार अंदाज में दिखा हर एक कैरेक्टर

मुंबई: ‘थलाइवा’ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ का नया पोस्टर आ चुका है। बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर हिट का टैग लेने वाली रजनीकांत की फिल्म के नए पोस्टर में हर एक कैरेक्टर का दमदार लुक सामने आया है। प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े पोस्टर्स शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जब ‘जेलर’ के कैरेक्टर्स इंचार्ज हों तो कोई आधा-अधूरा काम नहीं होता।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

पहली पोस्टर में रजनीकांत अपने दमदार अंदाज में दिख रहे हैं और उनकी हाथ में बंदूक है। वहीं, दूसरी में मोहनलाल, शिवा राजकुमार के साथ ही जैकी श्रॉफ समेत अन्य मंझे हुए सितारे हैं। फिल्म में ‘लियो’ अभिनेत्री राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, योगी बाबू और वसंत रवि जैसे शानदार सितारे लिस्ट में शामिल हैं।

जेलर 2 के लेखक और निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। यह फिल्म जेलर का सीक्वल है, जिसका टाइटल मेकर्स ने जेलर 2 दिया है। जेलर सिनेमाघरों में हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर हुई थी। यह एक रिटायर्ड जेलर टाइगर मुथुवेल पांडियन के जीवन की कहानी है। फिल्म में जेलर के रूप में थलाइवा रजनीकांत दमदार अंदाज में नजर आए थे।

सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म में रजनीकांत के साथ ही राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विनायकन, तमन्ना भाटिया और मास्टर ऋत्विक भी महत्वपूर्ण रोल में थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रजनीकांत के दामाद और साउथ एक्टर धनुष भी जेलर 2 में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी प्रोडक्शन हाउस ने पुष्टि नहीं की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें