Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वेबसीरीज शो टाइम में सुपरस्टार के किरदार में नजर आयेंगे Rajiv Khandelwal

February 18, 2024

वेबसीरीज शो टाइम में सुपरस्टार के किरदार में नजर आयेंगे Rajiv Khandelwal

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता राजीव खंडेलवाल वेबसीरीज शो टाइम में सुपरस्टार के किरदार में नजर आयेंगे। राजीव खंडेलवाल इन दिनों अपनी आने वाली वेबसीरीज शो टाइम को लेकर चर्चा में है।करण जौहर के धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बनी शो टाइम बॉलीवुड के पर्दे के पीछे के कई दिलचस्प किस्सों को लेकर बनायी गयी है।राजीव खंडेलवाल ने शो टाइम में सुपरस्टार अरमान सिंह का किरदार निभाया है।

राजीव खंडेलवाल ने बताया, शो टाइम में मेरा किरदार कई सुपरस्टार्स से प्रेरित है।‘इस सीरीज में कई कलाकार की कहानी को दिखाया जाएगा। हालांकि, मैं उनका नाम नहीं लूंगा, लेकिन मुङो यकीन है कि सीरीज देखकर आपको उनमें से कुछ की याद जरूर आएगी। इन सुपरस्टार्स को हमने अतीत में देखा है।राजीव खंडेलवाल ने कहा,शो टाइम में वह कहानियां हैं जो हमने सुपरस्टार्स के बारे में सुनी हैं। मुङो नहीं पता कि यह सच है या नहीं।

शुरूताई दौर में शो टाइम करने से मैंने ना कह दिया था। मुङो लगा कि यह कुछ बहुत अलग है।‘मैं कभी भी अरमान के किरदार से खुद को जोड़ नहीं पाया हूं। मैं बहुत अलग इंसान हूं, इसलिए यदि आप मेरे करियर ग्राफ या मेरी पसंद को देखेंगे, तो आपको अहसास होगा कि मैं उन कलाकारों में से नहीं हूं। मैं इस किरदार से बिल्कुल भी जुड़ा नहीं हूं; यह मैं बिल्कुल नहीं हूं. लेकिन एक अभिनेता के रूप में, मैंने सोचा कि यदि मैं इसे हासिल कर सका, तो यह एक व्यक्तिगत जीत होगी। जिस तरह से यह हुआ उससे मैं बहुत खुश हूं।शो टाइम का उद्देश्य हिंदी फिल्म उद्योग की कमजोरियों को उजागर करना है।

शो टाइम में इमरान हाशमी, मौनी रॉय, नसीरउद्दीन साह ,श्रिया सरन, राजीव खंडेलवाल, विशाल वशिष्ठ और महिमा मकवाना,की अहम भूमिका है।धर्मेटिक एंटरटेनमेन्ट द्वारा निर्मित, सुमित रॉय और शोरनर मिहिर देसाई द्वारा रचित एवं लिखित, इस सीरीज का निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। वेबसीरीज शोटाइम 8 मार्च 2024 को डिज्ऩी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें