
एंटरटेनमेंट डेस्क: राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू 2018 में रिलीज हुई थी और अपने रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए कमाई के मामले में अपनी एक अलग जगह बना ली थी। हिरानी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में रणबीर कपूर मैं संजय दत्त का रोल निभाते हुए अपने करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक दी है।
बता दे कि इस फिल्म में संजय दत्त जैसे स्टार के जीवन में आए उतार चढ़ाव की झलक देखने मिलती है। परेश रावल, विक्की कौशल, अनुष्का शर्मा और मनीषा कोइराला जैसे शानदार कास्ट से सजी यह फिल्म नशे की लत, मीडिया, गलतियों और अपने रिश्तों से जुड़े कई अहम मुद्दों को खुद में लिए हुए है। ऐसे में राजकुमार हिरानी ने अपने इस फिल्म में इन सभी पहलुओं को खूबसूरती से एक साथ लेते हुए सिल्वर स्क्रीन पर पेश किया है।
फिल्म की यह कहानी दुनिया भर के दशकों से बड़ी आसानी से जुड़ी और इस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट बनकर सामने आई और साथ ही इसने हिरानी की एक मिशनरी डायरेक्टर के रूप में जगह भी मजबूत कर दी। कहना होगा कि हिरानी जानते हैं कि इंसानी कमजोरियों को सिनेमा की दुनिया में गोल्ड कैसे बनाना है।
संजू जैसी फिल्म के साथ बेंचमार्क सेट करने के बाद से कहना होगा कि हिरानी के पास इस तरह की रियल लाइफ स्क्रिप्ट्स की जैसे बाढ़ आनी जारी है। ऐसे में कई अनोखी रियल लाइफ बायोपिक पढ़ने के बाद हिरानी ने अपनी अगली बायोग्राफिकल फीचर को सेलेक्ट करने में अपना वक्त लिया है। अपने क्रिएटिव प्रोसेस के बारे में खुलकर बात करते हुए डायरेक्टर ने बताया कि वह किसी भी स्टैंडर्ड से आगे देखते हुए अक्सर कहानी में असली इमोशंस और ईमानदारी देखते हैं।
कौन सी चीज उन्हें असल इंसान की यात्रा की तरफ आकर्षित करती है इस पर बात करते हुए राजकुमार हिरानी ने कहा, “‘संजू’ के बाद कई लोगों ने मुझसे बायोपिक बनाने के लिए संपर्क किया। इनमें से ज्यादातर कहानियां कामयाबी की थीं। लेकिन सिर्फ किसी की सफलता की कहानी मुझे उतना उत्साहित नहीं करती। मुझे ऐसी जिंदगी की कहानी चाहिए, जिसमें बड़े उतार-चढ़ाव हों, बड़ी कामयाबी हो, लेकिन नाकामी, गलतियां, विरोधाभास, मुश्किल फैसले और रिश्ते भी हों। जिंदगी में ऐसा दौर भी हो सकता है, जब उस इंसान को खुद नहीं पता होता कि उसकी कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।”
उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा एक और बात सबसे ज्यादा जरूरी है। उस इंसान को अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करने के लिए तैयार होना चाहिए। ‘संजू’ बनाना इसलिए मुमकिन हुआ, क्योंकि संजय ने मुझे अपनी जिंदगी के उन पहलुओं तक पहुंचने दिया, जो उनके लिए अच्छे नहीं थे। वह अपनी जिंदगी का हर पहलू सामने रखने के लिए तैयार थे, चाहे वह अच्छा हो, बुरा हो, शर्मिंदगी भरा हो या दर्द देने वाला। इसी वजह से हम पर्दे पर सिर्फ एक मशहूर इंसान की कामयाबी की कहानी नहीं, बल्कि एक आम इंसान की कहानी दिखा पाए।”
हिरानी की माने तो असली सिनेमा इस चीज में निहित है, जब कोई अपनी कहानी को खुलकर दर्शकों के सामने रखने के लिए तैयार हो। हालांकि, यह बात सच है की हिरानी में यह काबिलियत है कि वह अंधेरे पहलुओं में भी उम्मीद ढूंढ लेते हैं और असल जीवन की परेशानियों को दिल छू लेने वाली कहानियों में बदल कर दिखाते हैं।
हिरानी की अगली फिल्म का फैंस द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वह जानना चाहते हैं कि अगली किसकी कहानी फिल्म मेकर को दिलचस्प लगने वाली है। लेकिन एक बात तय है कि जब भी राजकुमार हिरानी असल जिंदगी पर आधारित बायोपिक बनाने का फैसला करेंगे, तो वह ऐसी कहानी होगी, जो दिल को छू जाएगी और लंबे समय तक यादों में बनी रहेगी।