Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

रकुल प्रीत, जैकी अपनी शादी की दावत में परोसेंगे ‘ग्लूटेन फ्री और शुगर फ्री’ व्यंजन

February 20, 2024

रकुल प्रीत, जैकी अपनी शादी की दावत में परोसेंगे ‘ग्लूटेन फ्री और शुगर फ्री’ व्यंजन

मुंबई: स्टार जोड़ी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी शादी में मेहमानों के लिए स्वस्थ भोजन को ध्यान में रखते हुए ‘ग्लूटेन फ्री, शुगर फ्री और स्वस्थ व्यंजन’ परोसने का फैसला किया है। यह जोड़ी 21 फरवरी को गोवा में शादी करने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, रकुल और जैकी दोनों ही फिटनैस को लेकर काफी सजग हैं। इसलिए उन्होंने अपनी शादी में हैल्दी खाना खिलाने का फैसला किया है।

जैकी के पास बांद्रा स्थित घर पर अपना खुद का जिम है, जो कई सैलेब्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। फिटनैस फ्रीक रकुल जिम की एक श्रृंखला की भी मालकिन हैं। यह जोड़ी इको-फ्रैंडली शादी करेगी। सूत्रों के अनुसार, रकुल-जैकी शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद फिर से काम शुरू कर देंगे और टाइट शैड्यूल के कारण हनीमून पर बाद में जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें