Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में फिल्म ‘पेड्डी’ का भव्य प्रमोशन, राम चरण और जाह्नवी कपूर ने प्रमोशन में की शिरकत

May 29, 2026

दिल्ली में फिल्म ‘पेड्डी’ का भव्य प्रमोशन, राम चरण और जाह्नवी कपूर ने प्रमोशन में की शिरकत

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ का भव्य प्रमोशन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने शिरकत कर दर्शकों और मीडिया से बातचीत की। इस मौके पर अभिनेता राम चरण, अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, अभिनेता बोमन ईरानी और दिव्येंदु शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्टारकास्ट ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए और कहा कि ‘पेड्डी’ एक अलग और दमदार कहानी पर आधारित फिल्म है, जिसमें भावनाओं, संघर्ष और मनोरंजन का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

कलाकारों ने दर्शकों से फिल्म को समर्थन देने की अपील भी की। राम चरण ने कहा कि यह फिल्म उनके करियर की खास परियोजनाओं में से एक है, जबकि जाह्नवी कपूर ने अपने किरदार को चुनौतीपूर्ण और यादगार बताया। फिल्म को वास्तविकता के करीब रखने की कोशिश की गई है, ताकि दर्शक इससे जुड़ाव महसूस कर सकें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें