Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

राम चरण के घर खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

February 1, 2026

राम चरण के घर खुशियों ने दी दस्तक, पत्नी उपासना ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

एंटरटेनमेंट डेस्क: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण के घर खुशियों का माहौल है। अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की जिंदगी में खुशियां और बढ़ गई हैं। उपासना ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। इस खुशखबरी की जानकारी खुद राम चरण के पिता और मशहूर अभिनेता चिरंजीवी ने दी है।

चिरंजीवी ने शनिवार देर रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह दादा बन गए हैं। राम चरण और उपासना के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पोस्ट में चिरंजीवी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दादा-दादी बनने का सौभाग्य उनके लिए किसी ईश्वरीय आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्होंने फैंस, शुभचिंतकों और चाहने वालों का प्रार्थनाओं, प्यार और शुभकामनाओं के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।

राम चरण और उपासना की शादी को 14 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की शादी 14 जून 2012 को हैदराबाद में बड़े धूमधाम से हुई थी। राम चरण साउथ सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं और उपासना सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और अपोलो चैरिटी से लंबे समय तक वाइस चेयरमैन के रूप में काम कर चुकी हैं। इससे पहले 20 जून 2023 को इस कपल के घर एक बेटी का जन्म हुआ था। अब जुड़वां बच्चों के आने से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। इस खबर के सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त राम चरण और उपासना को सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें