Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म Game Changer के ग्रैंड मीट में Ram Charan की सादगी ने जीता लोगों का दिल

January 4, 2025

फिल्म Game Changer के ग्रैंड मीट में Ram Charan की सादगी ने जीता लोगों का दिल

Ram Charan Simplicity : आज मुंबई में ‘गेम चेंजर’ की बहुप्रतीक्षित ग्रैंड मीट होस्ट की गई, जो फैन्स, मीडिया और फिल्म के लीड- राम चरण के साथ एक शानदार मुलाकात में बदल गई। इस इवेंट ने एक झलक पेश दी कि कैसे ये फिल्म बड़े पर्दे के लिए एक सिनेमाई असाधारण होने वाली है। इस इवेंट के दौरान ग्लोबल स्टार राम चरण और ख़ूबसूरत कियारा आडवाणी ने सबसे पहले 3 लकी फैन्स से मुलाकात की और फिर एक जबरदस्त एंट्री की लाइफ-साइज़्ड चेस-इंस्पायर्ड किंग और क्वीन स्ट्रक्चर्ड के पीछे से। ये ग्रैंड लॉन्च पूरी तरह से ‘गेम चेंजर’ के सार को दर्शाता है, एक ऐसी फिल्म जो मास अपील, प्रासंगिक थीम और शंकर के सिग्नेचर स्टाइल का परफेक्ट मेल है।

इस फिल्म का ट्रेलर ‘आरआरआर’ की ग्लोबल सफलता के बाद राम चरण के 2 नए अवतारों को शोकेस करता है। ट्रेलर में दिखाया गया कि ‘गेम चेंजर’ कैसे एक आम आदमी की महानता की कहानी है, जो विजुअली स्टनिंग होने के साथ साथ भावनात्मक रूप से चार्ज की गई कहानी है। कियारा अडवाणी की शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से ये ट्रेलर एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म होने का वादा करता है, जो परिवार और प्रियजनों के साथ एंजॉय की जा सके।

राम चरण के साथ निर्माता दिल राजू, लेखक उमेश केआर बंसल और डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी भी स्टेज पर मौजूद थे। इस बीच इंटरैक्टिव सेशन के दौरान टीम ने फिल्म के पावरफुल संदेश, आकर्षक सीन्स और फैमिली-फ्रेंडली नरेटिव के बारे में बात की, और बाताया कि क्यो ये फिल्म एक मस्ट वॉच थिएट्रिकल एक्सपीरियंस होने वाली है।

केवल और केवल इस 10 जनवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर आनंद लेने के लिए, गेम चेंजर सिनेमाई अनुभवों को फिर से परिभाषित करने का वादा करता है। शंकर द्वारा निर्देशित और राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत, यह बड़ी-से-बड़ी मनोरंजक फिल्म दर्शकों को “खेल को बदलकर” नए साल का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करती है।

ये फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने वाली है और नए साल का जश्न बनाएगी, एक लार्जर दैन लाइफ एंटरटेनर के साथ जो सिनेमाई अनुभवों को फिर से परिभाषित करेगी। शंकर द्वारा निर्देशित और राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर ये फिल्म दर्शकों को नया साल शुरू करने के लिए एक नए अंदाज़ में आमंत्रित करती है। तो क्या आप गेम चेंजर के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें