Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘रामायण’ का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, 4000 करोड़ के बजट में बन रही है भव्य फिल्म

July 11, 2026

‘रामायण’ का ट्रेलर इस तारीख को होगा रिलीज, 4000 करोड़ के बजट में बन रही है भव्य फिल्म

Ramayana Trailer Release Date Confirm: साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। रणबीर कपूर स्टारर इस मेगा बजट फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने इसके ट्रेलर की तारीख का ऐलान कर दिया है। बता दें कि फिल्म दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन उससे पहले दर्शकों को इसकी पहली झलक देखने को मिलेगी।

कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर?

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह ट्रेलर भारत के साथ-साथ दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही फिल्म

‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और महंगी फिल्मों में से एक बताई जा रही है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसके दोनों हिस्सों का कुल बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं, ताकि भगवान राम की कथा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

दो हिस्सों में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ का पहला भाग दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म की भव्यता, स्टारकास्ट और बड़े बजट के कारण यह प्रोजेक्ट लगातार चर्चा में बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें