Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में रणबीर और अरिजीत सिंह ने मचाई धूम, कॉन्सर्ट में एक्टर ने गाया ‘चन्ना मेरेया’

November 5, 2023

चंडीगढ़ में रणबीर और अरिजीत सिंह ने मचाई धूम, कॉन्सर्ट में एक्टर ने गाया ‘चन्ना मेरेया’

मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर हाल ही में चंडीगढ़ में प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अरिजीत के साथ 2016 में आई करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का हिट सॉन्ग ‘चन्ना मेरेया’ गाया।रणबीर और अरिजीत ने ‘सूरज डूबा है’, ‘कबीरा एनकोर’, ‘अगर तुम साथ हो’, ‘दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड’, ‘केसरिया’ और अन्य जैसे कुछ शानदार गाने दिए हैं।

अरिजीत ने चंडीगढ़ में रणबीर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ के ‘सतरंगा’ के लाइव वर्जन के साथ फैंस का मनोरंजन किया।यह पहली बार है, जब दोनों सितारों ने स्टेज पर परफॉर्म किया।’एनिमल’ 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस दिन विक्की कौशल-स्टारर ‘सैम बहादुर’ भी रिलीज होगी। दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देगी।

‘एनिमल’ में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।’एनिमल’ भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत है। यह फिल्म ‘कबीर सिंह’ फेम संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है। यह क्राइम ड्रामा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें